8 सप्ताह में दिल की धड़कन नहीं होने का क्या कारण है?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 12:41

गर्भावस्था के 8वें सप्ताह में अल्ट्रासाउंड के दौरान कुछ मामलों में भ्रूण के हृदय की धड़कन नहीं सुनाई देती है। हालांकि, इससे गर्भपात की पुष्टि नहीं होती है। ऐसी स्थिति में गर्भपात की पुष्टि करने के लिए, डॉक्टर आपको आने वाले सप्ताह में एक और अल्ट्रासाउंड करवाने का सुझाव दे सकते हैं।

गर्भपात के अनेक लक्षण भी हैं इसलिए शिशु के हृदय की धड़कन न सुनाई देने से किसी भी प्रकार का निर्णय नहीं लिया जा सकता है।
कभी-कभी doppler test से भी बच्चे की दिल की धड़कन का पता नहीं चल पाता। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि कभी कभी गर्भ में बेबी की पोजीशन और प्लेसेंटा की जगह बदल जाती है। लेकिन अगर दूसरे doppler टेस्ट तक भी शिशु की धड़कन का पता ना चले तो आपको तुरंत अपने डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए।

अल्ट्रासाउंड स्कैन एक कैमरे के समान होता है जो आपके बढ़ते शिशु की तस्वीर लेने में मदद करता है। हालांकि, यह ध्यान रखना जरूरी है कि हर शिशु अलग होता है और इसलिए हर शिशु की अल्ट्रासाउंड स्कैन रिपोर्ट भी अलग-अलग ही होती है। यदि आपको किसी भी प्रकार का संदेह है तो आप बिलकुल भी न घबराएं और समय पर डॉक्टर से सलाह लें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info